सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर लाठीचार्ज : स्थानीय लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, जिम्मदारों पर कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार। सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान झांकी पर पुलिस की कथित लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में माहौल गरमा गया है। घटना के खिलाफ कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने शनिवार सुबह से नेशनल हाईवे-130 पर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवाजाही प्रभावित होने की जानकारी है।

सिमगा बंद का भी आह्वान
प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में सिमगा बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में नगर की कई दुकानों के शटर सुबह से बंद रहे। जय स्तंभ चौक पर चल रहे धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान पुलिस की कार्रवाई में जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है। उनकी प्रमुख मांगों में भाटापारा SDOP, सिमगा थाना प्रभारी और घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित करना शामिल है।

कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे...

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के कमरे...

वोट चोरी के मुद्दे पर सीएम साय का राहुल...

रायपुर। चुनावी प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर...

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का डॉक्टर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में डॉक्टर पति को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने मामले में सामने...

धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर फिर हंगामा :...

धमतरी। शहर के टिकरापारा इलाके में ईसाई प्रार्थना सभा को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण का...