सुकमा में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय : हवाई सर्वे के साथ राहत केंद्रों का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

सुकमा। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और मौके पर चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री भी वितरित की। दौरे के दौरान CM साय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचने की स्थिति भी जानी।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत केंद्रों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।सुकमा। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और मौके पर चल रहे राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री भी वितरित की। दौरे के दौरान CM साय ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और अब तक किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचने की स्थिति भी जानी।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत केंद्रों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दुर्गा पंडाल में विवाद : बदमाशों ने...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के पास विवाद के बाद एक युवक को पिकअप वाहन से कुचलने का मामला सामने...

भिलाई में होगा ‘द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़’ का...

भिलाई। छत्तीसगढ़ की गायन प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने के लिए ‘तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़’ सिंगिंग कॉन्टेस्ट का...

गणेश विसर्जन पर रायपुर में बड़ा फैसला : शाम...

रायपुर। गणेश विसर्जन के दौरान शहर में निकलने वाली झांकियों और संभावित भीड़ को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने शराब बिक्री को लेकर...

स्मार्ट मीटर और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने सरकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर...