रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को लेकर शासन ने नया आदेश जारी किया है। IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को उनके वर्तमान पद के साथ एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी भी रहेगी
आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। शासन के नए आदेश के बाद वे इस पद पर बने रहते हुए जनसंपर्क संचालक का दायित्व भी संभालेंगे।
आदेश में क्या कहा गया?
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश क्रमांक ESTB/2396/2026-GAD-2 में कहा गया है कि आशीष कुमार टिकरिहा को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। इस आदेश के साथ ही जनसंपर्क विभाग से जुड़े प्रशासनिक कामकाज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी अब उनके पास रहेगी। नई जिम्मेदारी के तहत वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालनालय का कार्य देखेंगे।

