BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी किया राजपत्र

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने राजपत्र जारी कर जांच CBI को सौंप दी है। यह मामला पुरानी भिलाई थाने में दर्ज है।

दरअसल 26 मई को दुर्ग पुलिस ने हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ए.के. ट्रेडर्स फैक्ट्री में छापा मारा था। कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की गाड़ियां और लगभग 90 लाख रुपये कीमत का 250 टन स्क्रैप बरामद किया था।

इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें संजय सिंह समेत 5 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि 3 कारोबारियों ने अग्रिम जमानत ले ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...