सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर में मिले 4 युवतियां और 7 युवक

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को मौके से 4 लड़कियां और 7 लड़के मिले। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने 7 बालिग युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, लड़कियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में मामला चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस मकान में पुलिस ने दबिश दी, वहां पिछले 3-4 वर्षों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का उन्हें शक था। ग्रामीणों के मुताबिक, मकान में रात के समय बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता था।

ग्राम विकास समिति ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद ग्राम विकास समिति के सदस्य धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मकान में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही इसके पीछे जिम्मेदार मुख्य संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शहर से आने वाले कुछ लोग मकान बनाकर या किराए के मकानों में रह रहे हैं। इनमें से एक मकान में संदिग्ध महिला-पुरुषों की आवाजाही लंबे समय से देखी जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय यहां गतिविधियां और अधिक बढ़ जाती थीं।

कार्रवाई से संतुष्ट नहीं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि केवल मौके पर मिले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर मुख्य संचालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

एसपी ने कहा- सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई

धमतरी एसपी भावना पांडेय ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर श्यामतराई गांव में कार्रवाई की गई थी। मौके से मिले 7 बालिग लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेजा गया। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि भविष्य में भी यदि गांव में इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने SIR के बाद मतदाता...