सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिला प्रशासन, अधिकारियों और नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत@2047 का सामूहिक संकल्प लेने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पटेल चौक से शुरू होगी सेवा ज्योति यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक और स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सुबह 9 बजे तक पटेल चौक पर एकत्र होंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सेवा ज्योति वाहन के साथ यात्रा शुरू होगी।

यात्रा पटेल चौक से महात्मा गांधी की प्रतिमा, आदर्श कन्या विद्यालय मार्ग और मेनोनाइट चर्च मार्ग से होते हुए रविशंकर स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा में नागरिकों, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।

रविशंकर स्टेडियम में बनेगी मानव श्रृंखला
रविशंकर स्टेडियम में प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके बाद रंगोली के जरिए सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बैडमिंटन कोर्ट में 60×60 आकार की ‘विकसित भारत’ थीम पर भव्य रंगोली तैयार की जाएगी, जिसे 7 अक्टूबर से आम नागरिक भी देख सकेंगे।

LED स्क्रीन पर दिखेंगी योजनाओं की सफलता की कहानियां
मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, संबोधन और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां LED स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए प्रशासन ने चार स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है—

जेआरडी स्कूल मैदान

सुराना कॉलेज

समृद्धि बाजार परिसर

गोड़वाना भवन परिसर

प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं...