युवा कांग्रेस चुनाव पर घमासान : पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने की चुनाव रद्द करने की मांग, बोले- निष्पक्ष नहीं हुआ चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोपों के बीच पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार युवा कांग्रेस का चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो पाया और चुनाव प्रक्रिया में काफी धांधली हुई है।

शिव डहरिया ने युवा कांग्रेस चुनाव आयोग से पूरे मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही शिकायतों की जांच होनी चाहिए और यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के बीच भी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी के मद्देनजर अब चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली में चुनाव आयोग पर सवाल, छत्तीसगढ़ में अपने चुनाव अधिकारियों पर निशाना

शिव डहरिया के बयान के बाद कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया को लेकर एक दिलचस्प राजनीतिक विरोधाभास भी सामने आया है। एक ओर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेता देश के चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में पार्टी के अंदर ही युवा कांग्रेस चुनाव कराने वाले अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में युवती पर एसिड अटैक : आमापारा से...

बालोद। बालोद शहर में एक युवती पर एसिड से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवती आमापारा क्षेत्र की लाइब्रेरी...

दिव्यांग कल्याण घोटाले में बड़ा अपडेट : CBI जांच...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के पुनर्वास से जुड़ी सरकारी संस्थाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। मामले...

कुरुद SDM दफ्तर में ACB का एक्शन : 10...

धमतरी। जिले के कुरुद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते...

बलरामपुर में खेत से गांजे के 112 पौधे बरामद...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरियों चौकी क्षेत्र के ग्राम खुखरी...