धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, दूसरा बेटा बाल-बाल बचा

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा बेटा गंभीर हादसे में बाल-बाल बच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम कचराबांधा निवासी अनोन कुमार (12) अपने पिता और भाई के साथ 4 अक्टूबर को ग्राम मोहारा में आयोजित पितर कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान अरमरीकला और सनौद के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे में परिवार का दूसरा बेटा बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और सड़क किनारे ट्रक खड़े होने की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...