CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, युवती और आरोपी की पहचान ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती के अनुसार, आरोपी लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...