भिलाई में शतरंज का रोमांच : 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बारिश

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी के एक्स्ट्रा माइल इवनिंग क्लासेस के तत्वावधान में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को क्लासिकल चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन माइलस्टोन जूनियर विंग, कोहका-जूनवानी रोड, भिलाई में हुआ।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग और रायपुर से पहुंचे खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

अंडर-7 और अंडर-13 खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता विशेष रूप से अंडर-7 और अंडर-13 वर्ग के अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का नेतृत्व श्री रजनीकांत ने किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से बच्चों में एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और रणनीतिक सोच विकसित करने में मदद मिलती है। साथ ही उन्हें आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का मंच मिलता है।

विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिह्न और पदक प्रदान किए गए। पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार रहा-

प्रथम स्थान: ₹5,000 नकद और स्मृति चिह्न

द्वितीय स्थान: ₹3,500 नकद और स्मृति चिह्न

तृतीय स्थान: ₹2,500 नकद और स्मृति चिह्न

चतुर्थ स्थान: ₹2,000 नकद और स्मृति चिह्न

पांचवां स्थान: ₹1,500 नकद और स्मृति चिह्न

छठा स्थान: ₹1,000 नकद और स्मृति चिह्न

सातवें से दसवें स्थान तक: ₹800 नकद और पदक

बच्चों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी शतरंज प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ उसे बेहतर बना सकें। इसके जरिए खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 करोड़ के चेक बाउंस केस में कोर्ट का...

रायपुर। करीब 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में रायपुर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में आरोपी कारोबारी विजय नागपुरे...

तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल...

तखतपुर। बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग पर लाखासर मोड़ के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान का मामला सामने आया है। बहुजन समाज के...

धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की संदिग्ध मौत...

धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरक्षक का शव...

चंद्रपुर में खाद स्टॉक में लाखों की गड़बड़ी :...

जांजगीर। सक्ती जिले के चंद्रपुर की सेवा सहकारी समिति में खाद के स्टॉक को लेकर सामने आई गंभीर अनियमितता अब पुलिस जांच तक पहुंच...