घरेलू विवाद के चलते भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट… फिर महिला ने काट ली अपने हाथों की नस… पढ़िए क्या है पूरा मामला

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के बीच के कानपुर (UP Crime News) के बिल्हौर थाना क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है. दरअसल बिल्हौर थाना क्षेत्र के बदल नवादा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घरेलू विवाद के बाद देवर और भाभी में मारपीट होने लगी. यही नहीं, मारपीट इस कदर बढ़ गयी कि भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट (Private Part)पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

इससे वजह से देवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए तत्काल बिल्लौर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इसके बाद महिला ने चाकू से अपने हाथों की नसें भी काट लीं. फिर परिजनों उसे भी इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, बिल्हौर थाना पुलिस (Kanpur Police) को इस मामले में अभी तक किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है.

जानें क्‍या है पूरा मामला
यह पूरा मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र बदन नवादा गांव का है. दरअसल रुबीना अपने पति जानू के साथ रहती है और उसका देवर सोनू/पुत्र रहमत अली भी साथ में ही रहता है. जानकारी के अनुसार, रुबीना के अपने देवर से अवैध संबंध हैं, क्‍योंकि उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है. वहीं, भाभी और देवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और इसके बाद महिला ने धारदार हथियार से देवर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इसमें उसका देवर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं, इस घटना से आहत महिला ने भी अपने हाथों की नस काट ली.

पुलिस ने कही ये बात
इस मामले को लेकर बिल्हौर थाने के एसएसआई विमल प्रकाश वैगा ने कहा कि दोनों को उपचार हेतु भेजा गया है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर एक्‍शन लिया जाएगा. साथ ही बताया कि दोनों जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...