हथखोज में श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग : दूर से दिखाई दे रहा धुएं-लपटों गुबार, बुझाने में दमकल विभाग

दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। श्याम केमिकल फैक्ट्री परिसर में आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री से निकलता घना धुआं और ऊंची लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं।

आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए फैक्ट्री परिसर में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत एवं बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

आग की वजह और नुकसान का आकलन बाकी

फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना में फैक्ट्री के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में 17 स्कूलों पर गिरी गाज : 120...

बेमेतरा। जिले के सरकारी स्कूलों में यू-डाइस पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपडेट करने में लापरवाही करना शिक्षकों और कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है।...

बच्ची की मौत से गुस्से में पेट्रोल पंप में...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में फिर भड़का छात्र आक्रोश :...

खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन से माहौल गरमा गया। संगीत संकाय से शुरू हुआ विरोध कुछ...

बिलासपुर में गरबा प्रचार पर बवाल : धूम्रपान और...

बिलासपुर। नवरात्रि के बीच बिलासपुर में गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो...