डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर, चालक फरार

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने आगे चल रहे तीन पदयात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अभनपुर से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए निकला था जत्था

मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर के ग्राम नायकबांधा से 10 श्रद्धालुओं का जत्था मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ रवाना हुआ था। देर रात पदयात्रियों का जत्था जब पाटन क्षेत्र के ग्राम सोनपुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने तीन श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद वाहन समेत फरार हुआ चालक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अज्ञात चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पाटन थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ...

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है।...

दुर्ग में CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, महिला...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर...