बिलासपुर में अभिनेता रवि किशन ने युवाओं के साथ किया डांडिया, कहा – अपने ऊपर भरोसा रखिए और खूब मेहनत कीजिए, सफलता जरूर मिलेगी

बिलासपुर। शहर में आयोजित पंखिड़ा डांडिया उत्सव में बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अपने खास अंदाज और शानदार ऊर्जा के साथ पहुंचे रवि किशन ने युवाओं के साथ जमकर डांडिया किया। उनके साथ थिरकने का मौका मिलते ही युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने अपने चर्चित फिल्मी डायलॉग और गीतों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके फिल्मी अंदाज पर मौजूद लोग झूम उठे। बिलासपुर के युवाओं ने भी उनके साथ डांस कर उत्सव का आनंद लिया। देर रात तक डांडिया की धूम रही और पूरा माहौल उत्साह से सराबोर नजर आया।

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

मनोरंजन के साथ-साथ रवि किशन ने युवाओं को जीवन में सफलता हासिल करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “खुद से प्यार कीजिए, अपने ऊपर भरोसा रखिए और खूब मेहनत कीजिए। आपको सफलता जरूर मिलेगी।”

रवि किशन के इस संदेश ने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पंखिड़ा डांडिया उत्सव में उनकी मौजूदगी मनोरंजन के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा का भी खास अवसर बनी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्रियों को पिकअप ने मारी टक्कर,...

रायपुर/पाटन। छत्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ देर रात बड़ा सड़क हादसा हो...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका के मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है।...

दुर्ग में CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, महिला...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर...