दुर्ग में गरबा के दौरान बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी-मारपीट, वीडियो वायरल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नवरात्रि के दौरान आयोजित गरबा कार्यक्रम में विवाद का मामला सामने आया है। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित गरबा नाइट के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्मी गानों और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आयोजकों तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों के बीच झूमाझटकी और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धीरज बाकलीवाल के कार्यक्रम में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, पूर्व महापौर और दुर्ग शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से पद्मनाभपुर हॉकी ग्राउंड में दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरबा आयोजन में फिल्मी गाने बजाने और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक रामलोचन तिवारी मंच पर चढ़कर माइक के जरिए विरोध जताते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आयोजकों और रामलोचन तिवारी के बीच विवाद बढ़ने के बाद झूमाझटकी और मारपीट होने की बात सामने आई है।

फिल्मी गानों और मुस्लिम युवकों की एंट्री पर जताई आपत्ति

वायरल वीडियो में रामलोचन तिवारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि गरबा मां दुर्गा की उपासना का पर्व है, इसलिए आयोजन में फिल्मी गाने नहीं बजाए जाने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर भी आपत्ति जताई। वीडियो में वह इस मुद्दे पर आयोजकों के सामने अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद गरबा आयोजन और विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल आयोजकों की ओर से बजरंग दल के विरोध को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पलारी थाना क्षेत्र के...

दुर्ग में चेतन साहू हत्याकांड में 10 महीने बाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे चेतन साहू की हत्या के मामले में करीब 10 महीने बाद अदालत ने फैसला सुनाया है।...

CG कैडर के IAS एस. जयवर्धन की दिल्ली में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई...

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...