दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

भिलाई। दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसमी बीमारी के बीच पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्होंने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से परामर्श लिया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी, जिसके बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर कलेक्टर अभिजीत सिंह दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने ऑन ड्यूटी डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई। प्रारंभिक जांच और क्लिनिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कलेक्टर को आईसीयू में रखा गया है। शुरुआती जांच में पेट संबंधी बीमारी की पहचान हुई है। फिलहाल उनकी आवश्यक जांच की जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

करीब 15 वर्ष पहले दुर्ग में सिविल सर्जन और बाद में सीएमएचओ रहे डॉ. अजय दानी के मुताबिक, जिला अस्पताल में किसी कलेक्टर के भर्ती होने की जानकारी पहली बार सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों का जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भरोसा बढ़ सकता है।

फिलहाल कलेक्टर की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राज्य में 15 नवंबर से...

अस्पताल में लगा था ताला, गेट पर हुआ प्रसव,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजनगर विकासखंड के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य...

खूंखार माओवादी से विश्वविद्यालय अधिकारी तक का सफर, कभी...

बस्तर। कभी दंडकारण्य के जंगलों में माओवादी संगठन की कमान संभालने वाले और 6 करोड़ रुपये के इनामी रहे मल्लोजुला वेणुगोपाल आज एक नई...