नकल करते वक्त पकड़ा गया था छात्र… इसी दुःख में कर लिया सुसाइड… SI पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मी पिता की बंदूक से बेटे ने खुद को शूट कर लिया. बताया जा रहा है कि वह नकल करते हुए पकड़ा गया था और इस बात को लेकर दुखी था. हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है. सुसाइड करने वाले छात्र की पहचान 21 वर्षीय प्रवीण शुक्ला के रूप में हुई है. वह बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) फाइनल ईयर का छात्र था. लसुड़िया थाना के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि प्रवीण फाइनल इयर की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था. इस बात से वह दुखी था.

पुलिस ने आगे बताया कि परीक्षा हॉल से निकलने के बाद वह घर आया और अपने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर बाथरूम की तरफ चला गया. कुछ देर बाद ही परिवार के लोगों को बाथरूम से गोली चलने की आवाज आई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा की प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक प्रवीण के पिता आरके शुक्ला पुलिस विभाग में ही उप निरीक्षण (SI) के तौर पर कार्यरत हैं. पुलिस को अब तक की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...