BTI ग्राउंड पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया रुख : बोले- यहां नहीं बनेगा कोई व्यावसायिक या आवासीय परिसर

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि BTI ग्राउंड की जमीन पर किसी भी तरह का व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनाया जाएगा।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जिस परिसर के निर्माण की बात सामने आ रही है, वह BTI ग्राउंड की जमीन पर प्रस्तावित नहीं है। निर्माण की योजना ग्राउंड से लगे सरकारी कर्मचारियों के पुराने और जर्जर मकानों की जगह पर है। इन आवासों को हटाकर उनके स्थान पर परिसर बनाए जाने की योजना है। विधायक ने BTI ग्राउंड और उससे सटे सरकारी आवासीय क्षेत्र को अलग-अलग बताते हुए कहा कि ग्राउंड में निर्माण को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, वे सही नहीं हैं। उनके बयान के बाद BTI ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय निर्माण को लेकर उठ रही चर्चाओं पर स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हुई है।

भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में उठाया था BTI ग्राउंड का मुद्दा

दरअसल, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था और BTI ग्राउंड को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रायपुर में आम लोगों को ट्रैफिक के नाम पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। भूपेश बघेल ने यह भी कहा था कि राजधानी में मंत्री और अधिकारी दो-दो बंगले रखे हुए हैं और सभी मंत्रियों को राजधानी स्थित बंगले छोड़ देने चाहिए। इसी दौरान उन्होंने BTI ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने को गलत बताते हुए इसे आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बताया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप :...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर...

रायपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई :...

रायपुर। राजधानी में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने महादेवघाट विसर्जन कुंड...

सूरजपुर डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : 19 लाख...

सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित मां-बेटे के डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 13 दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने...

नायब तहसीलदार का सड़क पर शाही बर्थडे सेलिब्रेशन :...

रायपुर। अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में...