जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधेड़ उम्र का है और बच्ची के पड़ोस में रहता है। आरोप है कि शनिवार को वह बच्ची को छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

