स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और 4.50 लाख की ठगी, युवक गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया आईफोन भी जब्त किया है।

स्नैपचैट पर हुई थी पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय युवती ने 23 अक्टूबर 2026 को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मुलाकातें भी होने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया।

शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने फोन कर उसे शादी का भरोसा दिया और अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया। युवती का आरोप है कि वहां शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी करने का भरोसा देता रहा और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

4.50 लाख रुपये लेने का भी आरोप

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। सितंबर 2026 में जब युवती को पैसों की जरूरत पड़ी, तो उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। साथ ही शादी करने की बात भी कही।

आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद घटना में इस्तेमाल किया गया आईफोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। फिलहाल, मामले में पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास :...

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।...

CG Crime : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म,...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शनिवार...