दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं की पिटाई : बाल खींचे-लाठी डंडों से पीटा, पुलिस बोली- चोरी का मामला नहीं

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ के बीच महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। कुछ लोग महिलाओं के बाल खींचते और लाठी-डंडों से पीटते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि अब तक की जांच में बच्चा चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों के मुताबिक पांच महिलाएं ऑटो से नंदौरी गांव पहुंची थीं और गांव में घूम रही थीं। इसी दौरान बच्चों के चिल्लाने के बाद कुछ ग्रामीणों को उन पर बच्चा चोरी का संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की।

दो लोगों के भागने का ग्रामीणों ने किया दावा

स्थानीय लोगों का दावा है कि महिलाओं के साथ दो अन्य लोग भी आए थे, जो विवाद बढ़ने के बाद ऑटो से मौके से भाग निकले। हालांकि महिलाओं के साथ अन्य लोगों के मौजूद होने और उनके भागने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांचों महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। उनके नाम-पते और पहचान का सत्यापन भी किया जा रहा है।

पुलिस बोली- बच्चा चोरी का मामला नहीं

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव ने बच्चा चोरी की आशंका से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव के सरपंच की ओर से शिकायत मिली थी कि कुछ महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं। इसी बात को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने शिकायत करने वाले पक्ष को भी थाने बुलाया है। शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जेवरा-सिरसा इलाके की बताई जा रहीं महिलाएं

पुलिस के अनुसार पांचों महिलाएं दुर्ग के जेवरा-सिरसा इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल उनके पते और पहचान की पुष्टि की जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ हुई मारपीट को लेकर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...

पेंड्रा में वनकर्मी से मारपीट का आरोप : ड्यूटी...

पेंड्रा। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर बड़ा फैसला : 9...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन...