सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे से हमला कर लूटे सोने-चांदी के जेवर और नकदी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सराफा व्यापारी को निशाना बनाते हुए डंडे से हमला किया और उसकी बाइक रुकवाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

साप्ताहिक बाजार से लौटते समय वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी दलदली में साप्ताहिक बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने डंडे से हमला कर व्यापारी की बाइक रुकवाई और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात तथा 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी

घटना के बाद पीड़ित सराफा व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सुराग जुटाने और फरार बदमाशों का पता लगाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...