महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों के हथियार डंप का भंडाफोड़ : जंगल में जमीन के नीचे छिपे थे राइफल और 100 सुतली बम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर विशेष अभियान दल ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया।

जंगल में छिपाकर रखा था हथियारों का जखीरा

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई सामग्री मिली। तलाशी में 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल और 1 एयरगन बरामद की गई। इसके अलावा वायरलेस उपकरण और माओवादी वर्दी के कपड़े भी सुरक्षा बलों के हाथ लगे। जवानों ने मौके से 100 सुतली बम भी बरामद किए। सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटक सामग्री को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।

विशेष टीम और BDD S टीम ने चलाया अभियान

इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष अभियान टीम के साथ इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम भी शामिल रही। सुरक्षा बलों ने जंगल के संभावित ठिकानों और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाकर जमीन के नीचे छिपाए गए डंप का पता लगाया। माना जा रहा है कि बरामद सामग्री को माओवादी संगठन द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए छिपाकर रखा गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा ऐलान : भारी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा रहा है। खराब मौसम और...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका :...

रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...