भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (SRGI) में नैसकॉम प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों के 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन नैसकॉम के क्षेत्रीय प्रमुख श्रीनु के. ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मौजूदा उद्योग जगत की आवश्यकताओं, तकनीकी दक्षताओं, डिजिटल लर्निंग, रोजगारपरक कौशल और व्यावसायिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उद्योग-केंद्रित ज्ञान और कौशल हासिल किया।
कई संस्थानों के विद्यार्थी हुए शामिल
कार्यक्रम में RSR रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च, रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट सहित ITI और ITI COPA के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को NASSCOM LMS पर पंजीकरण, प्रोफाइल निर्माण, कोर्स एनरोलमेंट, सेल्फ-पेस्ड लर्निंग, असेसमेंट और प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके जरिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण लेने के साथ अपने कौशल को प्रमाणित करने का अवसर भी मिला। कोर्स, असेसमेंट और प्रमाणन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
प्रशिक्षण से लेकर प्रमाणन तक मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन की कोऑर्डिनेटर तथा नैसकॉम SPOC परिणीता झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समन्वय में विद्यार्थियों की LMS ऑनबोर्डिंग, कोर्स एनरोलमेंट, प्रशिक्षण गतिविधियों और प्रमाणन प्रक्रिया का संचालन किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर SRGI के चेयरमैन संजय रूंगटा ने कहा कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। आयोजन में संस्थान के प्राचार्यों, डीन, विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, T&P टीम और संबंधित समन्वयकों का भी सहयोग रहा।
उद्योग और शिक्षा के बीच सेतु बनाने की पहल
SRGI के अनुसार संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स, प्रोफेशनल एक्सपोजर और प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। नैसकॉम प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उद्योग की अपेक्षाओं को समझने के साथ अपने कौशल को प्रमाणन के जरिए प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

