दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर को होगी फेडरेशन की पहली वार्षिक आम सभा

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल सागर इंटरनेशनल में शुरू होगी। फेडरेशन की यह पहली आम सभा है, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

फेडरेशन के अध्यक्ष वी.एस.ए. राजू (आंध्र प्रदेश), उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह (छत्तीसगढ़), सचिव मारुति हजारे (महाराष्ट्र), संयुक्त सचिव मुन्ना लाल (मध्य प्रदेश) और कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (छत्तीसगढ़) सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ को मिली आयोजन की जिम्मेदारी

3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली वार्षिक आम सभा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ प्रदेश 3A साइड वॉलीबॉल एसोसिएशन को सौंपी गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आम सभा में फेडरेशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों और 3A साइड वॉलीबॉल के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

फेडरेशन के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति छत्तीसगढ़ के ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आम सभा में अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...

BSP के गेटों पर ट्रकों की आवाजाही घटी, ट्रांसपोर्टरों...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की आवाजाही, डिस्पैच और परिवहन व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने...