खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से मारपीट : गुस्साए पत्रकार गेट के सामने धरने पर बैठे, सीएएफ जवान सस्पेंड

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज के संवाददाता और जिला पत्रकार संघ के सदस्य किशोर सोनी के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में जिला पत्रकार संघ सहित अन्य पत्रकार फतेह सिंह मैदान के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले को संज्ञान लेते हुए सीएएफ जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

कवरेज के दौरान विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान किशोर सोनी समाचार संकलन कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनका वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ हाथापाई और मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्रकार और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और पत्रकार संगठनों ने विरोध दर्ज कराया।

फतेह सिंह मैदान के मुख्य गेट पर पत्रकारों का धरना

घटना से नाराज पत्रकार फतेह सिंह मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि समाचार संकलन करना पत्रकारों का पेशेवर दायित्व है। यदि कवरेज के दौरान किसी तरह की आपत्ति या विवाद की स्थिति बनती है, तो पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। किसी पत्रकार के साथ मारपीट करना उचित नहीं है। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने, घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी नजरें

इस घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में पत्रकारों की सुरक्षा और पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकारों का कहना है कि विवाद की स्थिति में पुलिस को संयम बरतते हुए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...