छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM साय ने किया स्वागत, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। शाह के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और राज्योत्सव के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

अमित शाह के दौरे की शुरुआत पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास से जुड़ी पहलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शाह

शाम को केंद्रीय गृह मंत्री नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 632 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी। राज्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी मजबूती

अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत करते हुए प्रदेश के प्रति उनके सहयोग और आत्मीयता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए केंद्र का निरंतर सहयोग प्रदेश को आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...