अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत : समर्थकों के साथ थाने पहुंचे, 24 घंटे में FIR का अल्टीमेटम

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए भाजपा नेताओं ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े वीडियो पर जताई आपत्ति

थाने में शिकायत के दौरान विधायक राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा किया है। मूणत ने वीडियो की प्रस्तुति और उसमें दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद और विचारों की लड़ाई हो सकती है, लेकिन विरोध दर्ज कराने की भी एक मर्यादा होनी चाहिए। उनके मुताबिक, किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए निजी जीवन से जुड़े दृश्यों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

पटकथा लिखने और वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

भाजपा नेताओं ने अपनी शिकायत में वीडियो की पटकथा तैयार करने, उसे बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेश मूणत ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि शिकायत में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता फिर से सिविल लाइन थाने पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...