राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती : बोले- SIR और नक्सलवाद पर पहले मुझसे बहस करें, दिल्ली आने को तैयार हूं

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ चर्चा करने की चुनौती दी है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री से बहस करने से पहले SIR और नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए किसी भी स्थान और समय पर चर्चा करने की सहमति जताई है।

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी यदि SIR पर बहस करना चाहते हैं तो वे इसके लिए दिल्ली पहुंचने को भी तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी SIR की प्रक्रिया कई बार अपनाई गई थी। राहुल गांधी के बहस के तरीके पर निशाना साधते हुए शर्मा ने सड़क पर गुलाब लेकर चर्चा करने के प्रस्ताव को बचकाना बताया और उन पर तंज कसा।

नक्सलवाद पर भी आमने-सामने चर्चा की चुनौती

डिप्टी CM ने नक्सलवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता नक्सलियों को नायक के रूप में पेश करते हैं, जबकि झीरम घाटी हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की जान गई थी। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे इस मुद्दे पर भी सार्वजनिक मंच पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद और झीरम घाटी जैसे गंभीर विषयों पर बहस के लिए वे किसी भी मंच पर आने को तैयार हैं। उन्होंने राहुल गांधी से चर्चा का स्थान और समय तय करने को कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...