छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर की माता दशोदा बाई का निधन, आज दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग। आदर्श नगर दुर्ग निवासी दशोदा बाई चंद्राकर का 4 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर एवं नॉन के पूर्व एमडी चिंतामणि चंद्राकर की माता तथा प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर और छाया चंद्राकर की सास थीं। वे दुर्ग के पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की भतीजी भी थी।

दशोदा चंद्राकर का मायका बालोद जिले के सांकरा-ज, निपानी तथा राजनांदगांव के भरेगांव से जुड़े परिवार में था। चार बहनों और चार भाइयों में वे दूसरे स्थान पर थीं। उनका विवाह पाटन क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव में हुआ था। उनके परिवार में चार बेटे प्रेम चंद्राकर, चिंतामणि चंद्राकर, स्वर्गीय यादोराम चंद्राकर और स्वर्गीय विजय चंद्राकर तथा बेटी स्वर्गीय राधिका चंद्राकर थीं। परिवार के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 5 नवंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे आदर्श नगर स्थित उनके निवास J-1 से निकलेगी। अंतिम यात्रा दुर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...