नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता : ड्रिल-वेल्डिंग मशीन समेत भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद

नारायणपुर। नक्सलवाद से मुक्ति के बाद भी नारायणपुर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान जवानों को बड़ी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण मिले हैं। बरामद सामग्री में ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और ग्राइंडर सहित कई औद्योगिक उपकरण शामिल हैं।

जंगल में मिले कई तरह के मशीनरी उपकरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और दो टेबल ग्राइंडर बरामद किए हैं। इसके अलावा वेल्डिंग होल्डर और वायरिंग बोर्ड भी मिले हैं। तलाशी में मोटर, आर-बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस सहित अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

यह सर्चिंग अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम ने जंगल क्षेत्र में तलाशी ली। नारायणपुर पुलिस के मुताबिक, नक्सलवाद से मुक्ति के बाद भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सघन सर्चिंग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...