छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल : खाद्य विभाग ने भोपाल से आई 300 किलो पनीर की जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप पकड़ी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने स्टेशन से करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह खेप मध्यप्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर लाई गई थी। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं और इसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

150 किलो पनीर पर बालाजी एंटरप्राइजेज का नाम

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि जब्त पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह है। इसमें करीब 150 किलो पनीर बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से मिला है, जबकि शेष 150 किलो पर किसी कंपनी का ब्रांड या लोगो दर्ज नहीं था। अधिकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित है। इसी वजह से जब्त खेप के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पनीर किस प्रकार का है और उसकी गुणवत्ता कैसी है। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनालॉग पनीर पर प्रदेश में प्रतिबंध

राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनालॉग पनीर सहित अन्य डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद ऐसे उत्पादों की सप्लाई की कोशिशें सामने आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता :...

नारायणपुर। नक्सलवाद से मुक्ति के बाद भी नारायणपुर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान ग्राम डुंगा और...