छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा! बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया तूफान, दो दिन भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान बनने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया वायुमंडलीय सिस्टम विकसित हो रहा है। यदि यह पूरी तरह चक्रवात में तब्दील होता है, तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा।

13 साल में पहली बार बन सकती है ऐसी स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 13 वर्षों में यह पहली बार हो सकता है, जब महज 20 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में तीन चक्रवाती तूफान विकसित हों। रविवार को खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद यह सिस्टम डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

20 और 21 नवंबर को बारिश के आसार

मौसम के इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। अनुमान के मुताबिक, 19 नवंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

18 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 18 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। यानी अगले चार दिनों तक लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, 19 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। ऐसे में नए चक्रवाती सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, 16...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी अब 16 से 25 नवंबर...

दोषमुक्त होने के बाद भी 7 साल जेल में...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। हत्या के मामले में दोषमुक्त होने के बावजूद...

VSK ऐप में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप...

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...