नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला: डॉक्टर समेत 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 की गिरफ्तारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा शामिल हैं। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के डीसीपी पश्चिम क्षेत्र की ओर से 19 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आजाद चौक थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 307/26 की जांच के दौरान पहले तीन महिला आरोपियों कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ और विवेचना में मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अस्पताल की सील लगाकर बनाए जाते थे फर्जी डिस्चार्ज टिकट

पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉ. खिर सिंधु महानंद नवजात शिशु के क्रेता (लाभार्थी) को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार करता था। इन दस्तावेजों को महिला आरोपी कृतिका साहू को दिया जाता था। आरोपी ने वर्ष 2026 में तीन डिलीवरी होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता के उपचार से संबंधित दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर जब्त किया है।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना

जांच में सामने आया है कि प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। वह अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या नामदेव और अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था। प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा किया जाता और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

आरोप है कि अश्वनी शर्मा नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के बदले होने वाले पैसों के लेन-देन का काम संभालता था। इस प्रकरण की शिकायतकर्ता महिला को भी इसी तरीके से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. डॉ. खिर सिंधु महानंद (45), निवासी मोतीलाल नगर कोटा, रायपुर।
  2. प्रकाश कुमार कौरव (45), निवासी कपिस विहार अमलीडीह, रायपुर।
  3. अश्वनी शर्मा (38), निवासी रामकुंड विहार, रायपुर।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका और उनके द्वारा किए गए कृत्यों की भी जांच की जा रही है। गिरोह के नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग-पुलिस की टीम पर हमला,...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाईपास के पास एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका...

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश...

रायपुर। भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल एक बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। यहां कक्षा...

CG हाईकोर्ट से सहायक शिक्षक-शिक्षक भर्ती को हरी झंडी,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर लंबे समय से जारी असमंजस खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भर्ती...