कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विस्फोटक को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

मोरखंडी और हिंदुर के बीच मिला संदिग्ध IED

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और BDS की संयुक्त टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर संदिग्ध प्रेशर कुकर पर पड़ी। जांच करने पर उसमें IED होने की पुष्टि हुई, जिसका वजन लगभग 3 किलोग्राम बताया गया।

BDS ने मौके पर पहुंचकर किया निष्क्रिय

विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। BDS की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। समय रहते विस्फोटक बरामद होने से सुरक्षा बलों और क्षेत्र में संभावित खतरे को टाल दिया गया।

इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

IED मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में निगरानी और तलाशी अभियान तेज रखा है। जंगल-पहाड़ी इलाके में अन्य संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की संभावित मंशा पर पानी फिर गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बर्बरिक और पीआरए समूह पर IT की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में बड़े वित्तीय...

दुर्ग में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिरौती का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को धमकी देकर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी...

1500 किलो एनालॉग पनीर पर बड़ी कार्रवाई : खैरागढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15...

छत्तीसगढ़ को मिले स्वनिधि सम्मान के 5 राष्ट्रीय पुरस्कार,...

रायपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल...