दुर्ग में सीएम साय आज 195 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात, तीन नगर निगम क्षेत्रों में करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों को करीब 195 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान तीनों निगम क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं रिसाली नगर निगम के चुनाव प्रभारी अरुण साव, गृह मंत्री एवं भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जामुल व चरोदा के प्रभारी गजेंद्र यादव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के पार्षद, महापौर और चुनाव संचालन के लिए नियुक्त प्रभारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भिलाई नगर निगम को 68 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में सड़क, नाली, बिजली और डोम शेड सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके तहत 54 करोड़ 95 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 13 करोड़ 41 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस तरह भिलाई निगम क्षेत्र को कुल 68 करोड़ 36 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

चरोदा निगम क्षेत्र में 67 करोड़ के कार्य

भिलाई-चरोदा नगर निगम के 40 वार्डों में मुख्यमंत्री करीब 67 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों से निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े कार्यों को गति देने की योजना है।

रिसाली नगर निगम को 60 करोड़ के विकास कार्य

वहीं रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों में सड़क, नाली और पानी टंकी सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 60 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीनों निगम क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

26 नवंबर को लगेगा साय का जनदर्शन, दोपहर 12...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से...

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित...

दुर्ग ITI में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन...

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो...

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत : 130...

दुर्ग। शहर के पुराने वार्डों के साथ तेजी से विकसित हो रही नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा...