CM साय का बड़ा बयान : बोले- भ्रष्टाचार के दोषियों पर लगातार हो रही कार्रवाई, ACB-EOW किसी को नहीं छोड़ेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार की कार्रवाई, आगामी नगरीय निकाय चुनाव, गरीबी उन्मूलन, हाथियों की समस्या और दुर्ग जिले के विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और जांच में दोषी पाए जाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

ACB-EOW की कार्रवाई पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की लगातार हो रही कार्रवाई पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार पिछले तीन वर्षों से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

निकाय चुनाव को बताया लोकतंत्र का अहम हिस्सा

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर चुनाव का अपना महत्व होता है। पंच से लेकर नगरीय निकाय और अन्य स्तरों तक होने वाले सभी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

गरीबी से बाहर आए 50 करोड़ लोगों के दावे पर PM मोदी का जताया आभार

देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले ये लोग अति गरीब श्रेणी में शामिल थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

हाथियों की समस्या पर वन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश

प्रदेश में हाथियों की बढ़ती आवाजाही और मानव-हाथी संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण समस्या है, लेकिन सरकार और वन विभाग इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे की जानकारी मोबाइल संदेशों के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि समय रहते सतर्कता बरती जा सके और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भिलाई, चरोदा और रिसाली में विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों नगरीय निकाय क्षेत्रों में हाल ही में पूरे हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वीकृत नए कार्यों का भूमिपूजन भी होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरगुजा में अडानी के CSR कार्यों की खुलेगी जांच...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कोयला खदानों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के सामाजिक...

रिहाई के बाद अमित बघेल का सरकार पर हमला...

रायपुर। हेट स्पीच मामले में जेल में बंद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल सोमवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चोर, 10 लाख...

राजनांदगांव। ऑनलाइन गेमिंग की लत और करीब 10 लाख रुपये के कर्ज ने एक युवक को अपराध की राह पर धकेल दिया। कर्ज चुकाने...

भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी...

भिलाई। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला...