छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को UAE से भारत लाने की तैयारी, जल्द रवाना होगी ACB/EOW की टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है और UAE सरकार उसे भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में जुटी है। उसे एक सप्ताह के भीतर भारत लाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को भारत लाने के लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही UAE रवाना हो सकती है। टीम का नेतृत्व ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा कर सकते हैं। विदेश दौरे और आरोपी की वापसी से संबंधित जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारकों से कमीशन वसूली का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल पर शराब कारोबार से जुड़े डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारकों से कमीशन वसूली के आरोप हैं। उसे इस अवैध वसूली की रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाने वाली अहम कड़ी माना जाता है।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज

विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी और भारत वापसी को शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उससे पूछताछ में कथित अवैध पैसों के लेन-देन, कमीशन नेटवर्क और इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही अवैध कमाई के अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचने में भी जांच एजेंसियों को मदद मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

देवेंद्र यादव की प्रदेश की सियासत में नई पारी...

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से हटने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सियासी खींचतान की चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक...

ओडिशा से यूपी जा रहा था करोड़ों का गांजा,...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30...

CG Crime : छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़,...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने...

दुर्ग के भारती आयुर्वेद कॉलेज को हाईकोर्ट से राहत,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को राहत दी है। कोर्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों...