दुर्ग के मार्केट एरिया में गंदगी, एजेंसी की खुल गई पोल: सरप्राइज विजिट में पहुंचे दुर्ग कमिश्नर प्रकाश सर्वे…कचरा देख जमकर लगाई फटकार, कांट्रेक्ट खत्म करने निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज शाम को स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उप अभियंता मोहित मरकाम के साथ सिविल लाइन महिला समृद्धि बाजार की साफ सफाई व्यवस्था देखने के बाद आयुक्त ने बाजार स्थित शुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। शुलभ शैचालय में साफ सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर संचालक कर्ता द्वारा ठीक तरीके से जवाब नहीं दे पाए। जिस पर उन्होंने ने संचालन संचालन कर्ता को को जमकर फटकार लगते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल नोटिस जारी कर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से गुमटी व सामग्री रखी गई थी जिसे हटाने के निर्देश दिए। वहीं पूरा मार्केट का सघन निरीक्षण किया। समृद्धि बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में जलभराव की स्थिति का भी निरीक्षण किया। जहां खाली प्लाट एवं अन्य जगहों में पानी जमा हुआ तथा पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई को लेकर बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल, चाय, नाश्ता एवं पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले को कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत दी और नियमित रूप से अपने ठेले के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त सर्वे ने सड़क के किनारे कचरे को व्यवस्थित तरीके से डालने पर उन्होंने वहां के सब्जी व्यवसायियों से चर्चा की ,सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है,सड़क व इधर उधर न फेककर व्यवस्थित तरीके से जैसे सड़े गले सब्जी व कचरा रखने पर सफाई कर्मचारी इसे आसानी से उठा सकते हैं। उन्होंने सफाई को लेकर सब्जी व्यवसायियों से बात की और सफाई के लिए सहयोग करने कहा। निरीक्षण के दौरान पीआईयू शेखर वर्मा व स्वास्थ्य विभाग अमला व आदि मौजूद थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...