रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर रायपुर कमिश्नरेट के विधानसभा थाना में यह कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला गिरी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR की मांग की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 196 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

FIR दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को लेकर अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

