भिलाई में ऑटो में लटका मिला युवक: सुसाइड या मर्डर? मौके पर पहुंची पुलिस

भिलाई। ऑटो में खुदकुशी या मर्डर…? आज इस सवाल ने पुलिस को हैरान और परेशान कर दिया है। दरअसल, आज शाम को एक युवक की लाश मिली। युवक ऑटो में लटका मिला। अब पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को मर्डर वाले एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस की माने तो इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। इसकी जांच जारी है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी एम. कांता राव का शव जुनवानी रोड के पास बने रेस्टोरेंट के पीछे खड़े ऑटो में लटका मिला। गले पर फांसी का फंदा है। अब पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।

मृतक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। घटनास्थल से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसायडल नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक खुर्सीपार से यहां आत्महत्या करने कैसे पहुचा?

इस एंगल से पुलिस जांच कर रही है। घटना को देख आत्महत्या संदिग्ध किस्म का लग रहा है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...