राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण… राजनांदगांव सहित इन जिलों में करेंगे परीक्षण… इन नम्बरों पर कर सकते है शिकायत

रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, राजनांदगांव और बेमेतरा जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक सिया रंजन सिंह (मोबाइल नम्बर 9431173254) 20 जुलाई को बस्तर में और 24 जुलाई को कोंडागांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। एल. अजित कुमार सिंह (मोबाइल नम्बर 9612154959 एवं 9436829375) 19 जुलाई को राजनांदगांव में और 23 जुलाई को बेमेतरा में सड़कों की गुणवत्ता जाचेंगे।

कृपाशंकर दुबे (मोबाइल नम्बर 9005746733) 19 जुलाई को नारायणपुर में और 23 जुलाई को बीजापुर में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...