CG में डबल मर्डर: SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की दिनदहाड़े हत्या… बाथरूम में खून से लथपथ मिले दोनों के शव… किसी धारदार हथियार से किए कई वार, पुलिस कर रही जांच

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है I यहां SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की लहूलुहान लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है I दिनदहाड़े हुए इस अंधे कत्ल की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्निफर डॉग की टीम घटनास्थल पर पहुंची हुई है।

दोनों के ही शव बाथरूम में खून से लथपथ मिले हैं। पड़ोसियों ने मकान में काफी देर तक कोई हलचल नहीं देखी तो अंदर गए, इसके बाद वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरके दास SECL की कुसमुंडा स्थित खदान में कार्यरत हैं और आदर्श नगर DMQ क्वार्टर में रहते हैं। उनकी सुबह की शिफ्ट चल रही है। ऐसे में वह रोज की तरह सुबह करीब 5-6 बजे दफ्तर चले गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद सुबह करीब 10-11 बजे पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद भी दरवाजा खुला था और कोई आते-जाते भी नहीं दिखाई दे रहा था।

इस पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में मां और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और कर्मचारी आरके दास को सूचना दी। डबल मर्डर की जानकारी पर थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी के साथ दोनों की हत्या की गई है। शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...