छत्तीसगढ़ में कोल माफियाओं पर बड़ा एक्शन: राज्य सरकार की चार विभागों की 10 टीमों ने एक साथ दी दबिश… चार जिलों में मारे ताबड़तोड़ छापे

रायपुर। कोल माफिया पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। राज्य सरकार के चार विभागों की 10 टीमों ने बुधवार को एक साथ चार जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे। राज्य में पहली बार खनिज, राजस्व, पर्यावरण और जीएसटी विभाग के 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों की जॉइंट टीम इस ऑपरेशन में जुटी हुई है। कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ स्थित कोल वॉशरी व डिपो की जांच की जा रही है।


खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम एवं पर्यावरण विभाग, जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गतौरा एवं हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों एवं गतौरी स्थित सत्या पावर कोल् वाशरी, फील वाशरी में जांच की जा रही है। अधिक मात्रा में कोल स्टॉक, पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, वेवब्रिज के कैलीब्रेशन में अंतर और अन्य कमियों की सघन जांच पड़ताल की कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...