सांसद विजय बघेल के प्रयास से E 0 का एग्जाम दिलाने से वंचित रहे BSP कर्मियों को परीक्षा में बैठने का मिला अवसर, यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने किया था आग्रह

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सैकड़ो कर्मी जिनका ट्रेनिग पिरियाएड नही जुड़ने के कारण बहुत से वरिष्ठ कर्मचारी अपने कनिष्ठ कर्मचारी से भी कनिष्ठ हो गए थे। जिनके लिए बी एस पी वर्कर्स यूनियन ने हमेशा ही हर मंच पर यह मांग करते आया था। इसके कारण से कई युवा साथी ई 0 का एग्जाम भी नही दिला पा रहे थे।

उनके मूल कार्यावधी में नही जुड़ने के कारण ई 0 की परीक्षा देने से थे वंचित सांसद विजय बघेल के माध्यम से बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रयास से उन्हें E- 0 परीक्षा में बैठने का अवसर मिला।

ऐसे कर्मी जो ट्रेनिग पिरियेड मूल कार्यावधि नही जुड़ने के कारण अधिकारी बनने के अवसर से वंचित हो रहे थे बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यलय में पहुंच कर यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता से मिले और अपनी समस्या की जानकारी दिया की टर्निग पिरिएड नही जुड़ने के कारण वो परीक्षा में नही बैठ पा रहे है जिस कारण अधिकारी बनने के अवसर से वंचित हो रहे है।

जिस पर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा, को ऑर्डिनेटर एस गिरीश, अतरिक्त महासचिव शिवबहादुर सिंह, कार्यकारी महासचिव दिलेश्वर राव इन कर्मियों के साथ सासद विजय बघेल के पास पहुंचे और उन्हें कर्मियों की समस्या बताई। जिस पर सांसद ने तत्काल डायरेक्टर पर्सनल के के सिंह से चर्चा किया तथा इस कार्य को कर कर्मियों को अधिकारी वर्ग की परीक्षा देने की अवसर प्रदान करने का आग्रह किया।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने भी पत्र के माध्यम से डायरेक्टर पर्सनल को सारी वस्तु स्तिथि से अवगत कराया। जिस पर डायरेक्टर पर्सनल ने अधिकारी वर्ग की परीक्षा से वंचित कर्मियों को परीक्षा में बैठने की सुभिधा प्रदान किया। जिस पर यूनियन एवम कर्मियों ने माननीय सांसद विजय बघेल के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...