कई दिनों से लापता व्यापारी रायपुर में मिला: शादीशुदा कपड़ा व्यापारी का युवती के संग चल रहा था प्रेम प्रसंग… मौत की साजिश रचने हो गया था फरार… बार-बार बदल रहा था लोकेशन, पुलिस ने साजिश को किया नाकाम

भिलाई। सात दिनों से लापता कपड़ा व्यापारी को पुलिस ने आखिरकार खोज निकाल लिया है। व्यापारी अपनी ही मौत की साजिश रचने की फिराक में लापता हो गया था। इसके अलावा पुलिस को गुमराह करने अपनी बाइक और मोबाइल को खारुन नदी के पास फेंक कर भाग निकला था।

बाइक मिलने के बाद से पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी रही लेकिन उसके बारे में कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। इस दौरान बाजार चौक स्थित जय कलेक्शन संचालक जय कुमार साहू नेपाल और यूपी घूमता रहा।

लेकिन कुम्हारी पुलिस परेशान होती रही। अपने दुकान सको रात में बंद कर 28 मई बाइक से घर जाने के लिए निकला जय देर रात तक घर नहीं पहुचा था। अचानक लापता हो जाने से परिजन समेत पुलिस विभाग भी परेशान हो रही थी।

परिजनों ने रिश्तेदार समेत आसपास खोजबीन करने के बाद जय के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर शिकायत कुम्हारी पुलिस से की थी। इस दौरान पुलिस खारुन नदी में गोताखोरों की मदद से खोजबीन किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि जय यूपी भागा है।

वहां से परिवार को अलग नंबरों से फोन करता रहा। पुलिस ने उक्त नंबर को ट्रेस करने पर पता चला कि जय का मोबाइल लोकेशन यूपी है। तुरंत टीम को रवाना किया गया। पुलिस को पता चला कि जय यूपी से नेपाल घूमने निकल गया। पुलिस ने बताया कि कपड़ा व्यापारी जय कुमार साहू का मोबाइल लोकेशन रायपुर में मिलने पर लोकेशन सर्च उसे रायपुर स्थित दुर्गा कॉलेज श्रीराम मंदिर के पास से पकड़ा।

पूछताछ करने पर युवक ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गया था। वहीं जय पहले से शादीशुदा है और इसके बच्चे भी हैं। इसके बाद भी जय का अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग है। पुलिस संदेह जता रही है कि जय मौत की कहानी गढ़ कर जिस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है उसके साथ रहना चाहता था। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

सीएसपी कुम्हारी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि लापता हुए व्यापारी को पुलिस ने सुरक्षित रायपुर से बरामद किया है। मोबइल लोकेशन ट्रेस कर रायपुर पहुची टीम ने उसे तुरंत पकड़ा लिया। मौत की साजिश रचने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने नाकाम साबित कर दिया। फिलहाल जांच जारी है उसमें जो भी तथ्य सामने आएगें उसी आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...