पोस्टमास्टर ने BA की छात्रा को लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर घर बुलाया… दोस्त के साथ बंधक बनाकर किया गैंगरेप… जान से मारने की धमकी भी दी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के औरैया (Uttar Pradesh) में BA की छात्रा के साथ गैंगरेप (Gang Rape in Auraiya) का मामला सामने आया है. आरोप है कि पोस्टमास्टर ने लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर छात्र को बुलाया, फिर दोस्त के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप किया. फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. SP चारू निगम ने भी छात्रा से मिलकर घटना की जानकारी ली.

मामला सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह BA थर्ड ईयर में पढ़ती है. वह लोन लेने के लिए दिबियापुर पोस्ट ऑफिस गई थी. वहां बाबू पुष्पेंद्र ने लोन दिलाने के लिए आश्वासन दिया. बाबू ने कहा, मैं तुम्हारा लोन पास करा दूंगा, लेकिन वह लोन पास नहीं करा पाए. इसके बाद उसे शिशुपाल नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया.

नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया
बाबू ने कहा, शिशुपाल तुम्हें नौकरी भी दिला देगा. नौकरी दिलाने और नकद 10 हजार रुपए का लालच देकर उसे 29 जून को दिबियापुर बुलाया. वहां पुष्पेंद्र ने कहा, चलो कमरे में रुपया रखा है, वहीं दे दूंगा. जब नौकरी लग जाए तो वापस दे देना.

पुष्पेंद्र और शिशुपाल छात्रा को अपने कमरे पर ले गए और 10 हजार की एक चेक दी. उन लोगों ने कहा, वह रुपए बैंक से निकलवा देंगे. छात्रा ने बताया, थोड़ी देर बाद दोनों ने कमरे में अंदर से ताला लगा दिया और मोबाइल छीनकर ऑफ कर दिया. विरोध किया तो मारने पीटने लगे. फिर बंधक बनाकर गैंगरेप किया.

जान से मारने की दी धमकी
छात्रा ने बताया, शोर मचाने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी. कहा कि, अगर यह बात किसी को बताई तो तुम्हारे घर वालों को जान से मार देंगे. आरोपियों की धमकी से छात्रा वह गई। किसी तरह 2 दिन बाद उसने अपनी मां को यह बात बताई. जानकारी होने पर सोमवार रात ही मां उसे थाने लेकर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। SP चारु निगम ने भी छात्रा से घटना की जानकारी ली.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 साल से फरार वासेपुर का गैंगस्टर अंबिकापुर में...

अंबिकापुर। झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम पिछले 13 वर्षों से फरार रहने के दौरान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में करोड़ों रुपये...

भाई की मौत का राज बताने के नाम पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों के कारोबार के बीच एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी...

CG में पारिवारिक रंजिश का खूनी अंत; बहू ने...

CG जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने...

CG में पिता बना हैवान, 8 साल की बेटी...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शर्मनाक और दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपनी 8 साल की...