दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों की मौत: शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की भेंट चढ़ गए दोनों भाई…

भिलाई। आज दुर्ग में दर्दनाक हादसा हो गया। दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना पटेल चौक दुर्ग में हुआ है। यहां स्पीड से आ रहे ट्रक ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया है। घटना में दोनो सगे भाई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक पकड़ लिया और वाहन को जप्त किया है।

चालक के खिलाफ धारा 279,337,30ए के तहत अपराध कायम किया है। कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने बताया कि घटना कब 12 बजे की है। कलेक्टोरेट से रजिस्ट्री कार्यालय की ओर स्कूल चौक बोरसी निवासी बीरबल साहू 46 वर्ष और मन्नू लाल साहू एक्टिवा सीजी 07 ई एक्स 3753 में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान ट्रक सीजी 07 सीए 9930 पटेल चौक के पास एक्टिवा सवार को चपेट में लिया।

घटना में दो लोगो की मौत हो गई। खबर लगते दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख़्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जिस जगह में घटना हुआ है। वहां ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते है। मगर लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने वाले को ट्रैफिक पुलिस नहीं रोक पाई।

इसके चलते दो की मौके पर ही मौत हो गई। जिले की ट्रैफिक पुलिस अब सिर्फ चलानी कार्रवाई में जुटी हुई है। शहर का ट्रेफिक व्यवस्था बेहाल हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...