पहली बार निगम में काम करेंगे लोकेश चंद्राकर: आयुक्त की संभाली कुर्सी…प्रकाश सर्वे ने सौंपा चार्ज

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के नवनियुक्त आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज कार्यभार ग्रहण किया। तत्कालीन आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगमायुक्त चंद्राकर को प्रभार सौंपा। आयुक्त चंद्राकर का निगम में स्वागत करने के लिए निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आयुक्त को बधाई दी। आयुक्त ने सभी विभागों के प्रमुख से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए परिचय प्राप्त किया।

निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने इस दौरान कहा कि निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है, इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। निगम के किसी भी समस्याओं तथा निगम के हित के कार्यों को लेकर उन्होंने सीधे संवाद करने अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

आगे कहा कि निगम क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। निगम में ज्वाइन करने से पूर्व निगमायुक्त श्री चंद्राकर राजनांदगांव जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ थे। आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी एवं बी.के. देवांगन, उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे, समस्त जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, कर्मचारी संघ से संजय शर्मा, शरद दुबे, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

निगम में सबका सहयोग मिला स्वर्णिम रहा कार्यकाल- तत्कालीन आयुक्त प्रकाश सर्वे तत्कालीन आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस दौरान कहा कि नगर निगम भिलाई में सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिला है भिलाई निगम में सभी टीम वर्क से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई निगम में काम करना एक स्वर्णिम पल रहा है। वही निगम के अधिकारियों ने कहा कि आपके साथ काम करने का अनुभव मिला नवाचार के कार्य सीखने का मौका मिला। एक कुशल प्रशासक के रूप में भिलाई निगम में कार्य करने तथा दुर्ग में निगम आयुक्त के पद पर प्रभार लेने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने तत्कालीन आयुक्त प्रकाश सर्वे को बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...