CG – घर में मिली महिला की अर्धनग्न लाश: नाक से निकल रहा था खून… गुप्तांग पर चोट के निशान… रेप के बाद हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। महिला की हालत बेहद ही खराब स्थिति में मिली (Murder) है। महिला के गुप्तांग से खून निकल (Murder) रहा था और नाक से भी खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

शव की स्थिति देख दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जताई (Murder) जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र (Murder) का है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था।

इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा था।

गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका है कि महिला की हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया। यह भी आशंका है कि कातिल को महिला पहले से ही जानती थी। घर में कहीं से जबरदस्ती घुसने को लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...